अयोध्या में विशेष पूजा अर्चना के साथ शुरु हुआ राम मंदिर निर्माण का कार्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

अयोध्या।  अयोध्या में विशेष पूजा अर्चना के साथ देव प्रतिमाओं को एक अस्थायी संरचना में स्थानांतरित करने के साथ ही राम मंदिर निर्माण का कार्य सोमवार को आरंभ हुआ। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रतिमाएं अस्थायी संरचना में रहेंगी। कोरोना वायरस के खतरे के चलते प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बीच मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। विशेष पूजा मंगलवार को भी जारी रहेगी और प्रतिमाओं को नए ढांचे में बुधवार की सुबह स्थानांतरित किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: ब्राजील के फुटबॉल क्लबों ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए किया यह बड़ा काम

इसे भी पढ़ें: नए वोट बैंक की तलाश में लालू की पार्टी RJD, परंपरागत वोट की जगह भूमिहार पर दांव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को प्रस्तावित अयोध्या दौरे के बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा कि यह अभी तय नहीं है। उन्होंने कहा, “इस समय मुख्यमंत्री पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है। यह ‘राजा’ का प्रथम कर्तव्य है।” जयपुर के कारीगरों द्वारा बनाए गए साढ़े नौ किलो के चांदी के सिंहासन पर 25 मार्च को देव प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter