नये अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का निर्माण कार्य जून 2021 तक होगा पूरा, 104 करोड़ होंगे खर्च

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय रेलवे ने राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन से तीन दिन पहले रविवार को बताया कि नये अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का निर्माण जून, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे ने बताया कि स्टेशन दिखने में राम जन्मभूमि मंदिर जैसा होगा और यहां आने वाले यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि पहले चरण में प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2/3 का काम, मौजूदा बरामदा, सीढ़ियों और पैसेज आदि का काम तथा परिसर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि इस स्टेशन के निर्माण को 2017-18 में मंजूरी मिली थी और इसे बनाने में करीब 104 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘नये अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का काम जून, 2021 तक पूरा हो जाएगा।’’ 

प्रमुख खबरें

क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकात

चोट से वापसी कर रहे Neeraj Chopra को Commonwealth Games टीम में मिली जगह, अब Fitness Test की चुनौती

Swaraj Tractors का Power-Packed मूव, अब 70 HP से ज्यादा क्षमता वाले ट्रैक्टर Segment में एंट्री की तैयारी

IPL Sensation वैभव सूर्यवंशी का विराट परिश्रम, Coach बोले- रोज 100 ओवर बैटिंग करता था