मध्य प्रदेश सरकार अगले महीने से 6 से 8 की कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह से कक्षा छह से आठ तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को 50 प्रतिशत उपस्थिति और सप्ताह में तय दिनों की शर्त के साथ फिर से खोल दिया है। परमार से ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा, ‘‘ हमने अगले महीने के मध्य से विद्यालयों (कक्षा 6 से 8 तक) को फिर से खोलने का मन बना लिया है जो कि कोरोना वायरस संक्रमण के एहतियात के कारण फिलहाल बंद हैं।

इसे भी पढ़ें: UP सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने कुल 152 कार्यों का किया लोकार्पण

उन्होंने कहा, ‘‘ माध्यमिक स्कूलों को सप्ताह के तय दिनों में विद्यार्थियोंकी सीमित संख्या के साथ खोलने की हमारी योजना है। इसके बाद हम प्राथमिकविद्यालयों की कक्षाओं को सुरक्षा उपायों के साथ फिर से शुरु करने के बारेमें सोचेंगे।’’ मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (एमपीपीएसए) द्वारा सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को तुरंत फिर से खोलने की मांग के बारे में पूछे जाने पर, परमार ने कहा कि सरकार उस तरह से सोच रही है लेकिन साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को भी ध्यान में रखना है। उन्होंने कहा कि सरकार कक्षा 9 से 11 के विद्यार्थियों के लिए कक्षा के सप्ताह में निर्धारित दिनों की संख्या बढ़ाने के बारे में भी सोच रही है।

एमपीपीएसए के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-को बतायाकि एसोसिएशन चाहता है कि सभी कक्षाओं के लिए मानक संचालक प्रक्रिया के साथस्कूल फिर से तुरंत खोल दिए जाएं। सिंह ने कहा, ‘‘एसोसिएशन सप्ताहके अलग-अलग दिनों में होने वाली कक्षा 9 से कक्षा 12 के छात्रों के लिएऑनलाइन या भौतिक मौजूदगी वाली कक्षाओं को स्थगित नहीं कर रहा है।’’ एमपीपीएसए की मांग कि प्रदेश सरकार शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत वंचितबच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले निजी स्कूलों का बकाया भुगतान करे, इससवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन संस्थानों का भुगतान नहींकिया है जिन्होंने अपनी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं की है।

परमार ने कहा, ‘‘ इस साल की बकाया राशि की समस्या उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली बनाई जाएगी।’’ निजी स्कूलों पर अगले माह विरोध प्रदर्शन करने के सवाल पर परमार ने कहा कि लोकतंत्र में उन्हें ऐसा करने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी जिम्मेदारी है। यदि कोरोना वायरस के कारण किसीबच्चे को कुछ होता है तो स्कूल और सरकार को उसके असर का सामना करनापड़ेगा।’’ स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया किमध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले दर्ज हुए हैं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश