अफगानिस्तान में तैनात जर्मनी सैनिकों की अंतिम टुकड़ी 20 साल बाद स्वदेश रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2021

बर्लिन। जर्मनी की रक्षा मंत्री ने बताया कि उनके सैनिकों की अंतिम टुकड़ी भी मंगलवार को अफगानिस्तान से रवाना हो गई। जर्मनी के सैनिक करीब बीस साल तक वहां तैनात रहे। रक्षा मंत्री एनेग्रेट क्रैम्प-कैरेनबाउर ने ट्वीट में बताया कि अंतिम बचे सैनिक भी मंगलवार शाम को अफगानिस्तान से सुरक्षित तरीके से रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें: सुंदरबनी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान जख्मी, जम्मू में फिर दिखा संदिग्ध ड्रोन

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के एक मई से अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के फैसले के समर्थन में नाटो ने करीब सात हजार गैर-अमेरिकी सैनिकों को वहां से वापस बुलाने का अप्रैल में फैसला किया था। तब अफगानिस्तान में जर्मनी के करीब 1,100 सैनिक थे। सैनिकों की रवानगी के बीच, 120 वाहन और छह हेलीकॉप्टर समेत उपकरणों से भरे करीब 750 कंटेनर समुद्री मार्ग और जमीन के रास्ते जर्मनी भेजे गए हैं।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन