मध्य प्रदेश में नहीं थम रहा आग का सिलसिला, दतिया जिले में तीन गरीबों किसानों की फसल आग से नष्ट

By दिनेश शुक्ल | Apr 05, 2021

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भांडेर के पडोंखर पुलिस थाना क्षेत्र के चंगपुरा-महारोली रोड पर ग्राम तालगांव मौजे में सोमवार की दोपहर 12 बजे आग लग जाने से तीन किसानों के खेत में खड़ी आठ बीघा गेंहू की फसल जल कर नष्ट हो गई घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पंडोखर और लांच थाना क्षेत्र से 100 डायल पुलिस व 108 एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड वाहन पहुचे जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नये कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2800 के पार, 15 लोगों की मौत

बताया गया है कि जिन किसानों के खेतों में खडी गेंहू की फसल जली है उनके पास मात्र इतनी ही जमीन थी। इन किसानों के पास खाने को दाना भी नही बचा है। लोगों ने बताया कि रमू पटवा के लड़के की 30 अप्रैल की शादी भी है रमू पटवा इसी ढाई बीघा गेंहू की फसल पर निर्भर था, वही क्षेत्रीय लोगों ने जिला कलेक्टर से इन पीड़ित किसानों को जल्द ही कार्यवाही कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप