शिकायतकर्ता के बयानों में विरोधाभास, POCSO मामले में दिल्ली कोर्ट ने 10 साल बाद 5 को किया बरी

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2023

दिल्ली की एक अदालत ने शिकायतकर्ता के बयानों में विरोधाभास बताते हुए इस महीने की शुरुआत में 10 साल पुराने POCSO मामले में पांच आरोपियों को बरी कर दिया। घटना जनवरी 2013 की है, जब (तत्कालीन) 17 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे 'गलत तरीके से रोका' और उसके पिता और बहन के फोन नंबर मांगे और उसे उसके गंतव्य तक पहुंचने से रोका। आगे आरोप लगाया गया कि उसकी बहन को फोन पर 'आपराधिक रूप से डराया-धमकाया' गया और आरोपी ने उनके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़ें: Yes Milord! ASI सर्वे पर रोक, SC ने बढ़ाया ED चीफ का कार्यकाल, जानें इस हफ्ते कोर्ट में क्या कुछ हुआ

17 वर्षीय लड़की जो मामले में मुख्य गवाह भी थी, उसने आरोप लगाया कि 16 जनवरी 2013 को लगभग 8:30 बजे वह अपने घर के पास एक स्टेशनरी की दुकान पर थी, जहां यह घटना हुई थी। उसने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता 'गणतंत्र दिवस ड्यूटी' पर थे और घटना वाले दिन रात 11:30 बजे घर लौटे जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना दी। कोर्ट ने कहा कि उनके बयान "विरोधाभास से भरे हुए थे और विश्वास को प्रेरित नहीं करते थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार