By सुयश भट्ट | Mar 28, 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना से मौतों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एसीएस मोहम्मद सुलेमान ने फिर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का काम लाशें गिनना नहीं है, बल्कि मरीज गिनना है।
इसे भी पढ़ें:भोपाल में गिरफ्तार हुए आतंकियों की बढ़ रिमांड, कोर्ट ने 8 अप्रैल तक भेजा जेल
वहीं कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए एसीएस से इस्तीफा तक देनें की मांग कर डाली। यूथ कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष ने कहा कि मौत के आंकड़े नहीं दे पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव ने कमलनाथ के आरोपों को सच साबित कर दिया। उन सभी परिवारों के साथ मेरी हमदर्दी है जिनका मजाक सुलेमान साहब उड़ा रहे है। ACS सुलेमान सिर्फ अधिकारी होने का गलत फायदा उठा रहे है।
वहीं बीजेपी ने इसपर पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि हमारा काम था मरीजों को प्राथमिकता से इलाज देना। कांग्रेस को लाशें मुबारक हो।