राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री का विवादित बयान, कांग्रेस बोली- बिगड़ चुका उनका मानसिक संतुलन

By अंकित सिंह | Feb 12, 2022

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। आज उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार खत्म में भी हो जाएगा। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उत्तराखंड पहुंचे थे जहां उन्होंने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। इसी दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। इसी को लेकर अब कांग्रेस लगातार उन पर हमलावर हो गई है। दरअसल हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख दिवंगत बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान में सेना द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राइक का गांधी ने सबूत मांगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘क्या मैंने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हो या नहीं।’’ जाहिर सी बात है कि असम के मुख्यमंत्री के इस बयान पर विवाद बढ़ेगा ही। बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस को सेना के यह कहने पर विश्वास करना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की और इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की इस बात के लिए भी आलोचना की कि कभी जनरल रावत को सड़क का गुंडा कहने वाली कांग्रेस आज उनके कटआउट लगाकर उनके नाम पर वोट मांग रही है। उत्तराखंड में मुस्लिम विश्वविद्यालय के कथित वादे पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल व कांग्रेस नेताओं में जिन्ना की आत्मा बस गई है और वे वही बात कर रहे हैं कि जो देश विभाजन के दोषी जिन्ना कहा करते थे। उन्होंने कहा, हम स्वयं असम में कांग्रेस की सरकारों के अलसंख्यक तुष्टीकरण के दाग अभी तक धो रहे हैं।  यहां भी कल तक नमाज की छुट्टी घोषित करने वाले कांग्रेसी नेता बंद कमरों में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वादा कर रहे हैं। भाजपा कभी देवभूमि में कांग्रेस की इस मंशा को पूरा नहीं होने देगी। अब कांग्रेस ने हिमंत बिस्व सरमा पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। हिमंत बिस्व सरमा के राहुल गांधी के संदर्भ में दिए गए बयान पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में रणदीप सुरजेवाला ने लिखा कि हार सामने देख असम के (कांग्रेस के भगोड़े) मुख्यमंत्री ने मानसिक संतुलन खो कर राजनीतिक दिवालियेपन की सब हदें पार कर ली। अब मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना ज़रूरी है। ये हिमंत सरमा के छिछोरेपन व घटिया सोच का सबूत है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक