हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान देने वाले मौलाना ने कांग्रेस से किया गठबंधन, संबित पात्रा बोले- धिक्कार है

By अंकित सिंह | Jan 18, 2022

हाल में ही इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया था। हालांकि अब तौकीर रजा खां का समर्थन ही कांग्रेस के लिए मुसीबत बनती जा रही है। दरअसल, तौकीर रजा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह देश के हिंदुओं को धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो को अब मुद्दा बना लिया है और कांग्रेस पर निशाना साध रही है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने वीडियो को साझा करते हुए कहा कि इस मौलाना की पार्टी से कांग्रेस ने गठबंधन किया है। धिक्कार है। इसके साथ ही संबित पात्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है कि हिंदुओं के खिलाफ ज्यादा घृणा कौन उगल सकता है और हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को कौन सी पार्टी प्रश्रय दे सकती है। संबित पात्रा ने आगे कहा कि मीडिया ने इन्हीं मौलाना के वीडियो को दिखाया था, जिसमें वो हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रहे थे। वे कह रहे थे कि अगर कानून व्यवस्था उनके जवानों के हाथ में आ जाए तो हिंदुओं को हिंदुस्तान में रहने की जगह तक नहीं मिलेगी। वे ये भी करते हैं कि हिंदुस्तान का नक्शा तक बदल देंगे। इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने तौकीर रजा खां के बयान को लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने समजावादी पार्टी पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि दो समुदायों के बीच लगातार जहर उगलना, दो समुदायों को किस प्रकार से दंगों में झोंकना यही असलम चौधरी विधानसभा धौलाना का काम रहा है। असलम चौधरी को भी समाजवादी पार्टी ने प्रमोट किया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार