संगीत सोम बोले- जहां-जहां मंदिर तोड़कर बनाई गईं मस्जिदें, वहां भाजपा फिर से बनाएगी मंदिर

By अंकित सिंह | Sep 22, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में वहां सभी राजनीतिक दल अपना-अपना हर दांव-पेंच आजमाने की कोशिश में हैं। भाजपा भी दोबारा सत्ता में लौटने  का दावा कर रही है। तो वहीं विपक्ष भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मेरठ के सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम एक बार फिर से चर्चा में हैं। संगीत सोम ने साफ तौर पर कहा है कि जहां भी मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई हैं, भाजपा वहां फिर से मंदिर बनाएगी। इतना ही नहीं, संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें सीजनल हिंदू बताया। संगीत सोम ने कहा कि अपनी सरकार में संतों पर लाठीचार्ज करवाने वाले अब हरिद्वार जाकर उनसे माफी मांग रहे हैं और  भगवान विश्वकर्मा का मंदिर पर बनवाने का ऐलान कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया जब वैश्विक महामारी से जूझ रही थी, उत्तर प्रदेश के एनसीआर में हुए बड़े निवेश : योगी आदित्यनाथ

सोम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते ही बहुत से लोग सीजनल हिंदू बन गए हैं, जिन्होंने भक्तों पर गोली चलाई हो, वह अब मंदिर बनाने की बात करते हैं। जिन्होंने साधुओं पर लाठी चलवायी हो, वह लोग हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं।  सोम ने कहा, जितनी जगह मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई है, वहां पर फिर से मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हिंदुस्तान हिंदुओं का है। यहां पर हर आदमी हिंदू है, मुसलमान भी हिंदू ही है। अपने विवादास्पद बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले सोम ने उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि 350 सीटों के साथ 2022 में उनकी पार्टी फिर से सरकार बनाने जा रही है। गौरतलब है कि संगीत सोम 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के आरोपी हैं।

 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी