AIMIM अध्यक्ष ओवैसी के अयोध्या जनपद दौरे पर विवाद, बाबरी पक्षकार रहे इकबाल ने भी जताई आपत्ति

By सत्य प्रकाश | Sep 04, 2021

अयोध्या। 7 सितंबर को अयोध्या जनपद में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दौरे को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। दरसल असदुद्दीन ओवैसी राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में निर्णय आने के बाद भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। जिसको लेकर अयोध्या के संत ही नहीं मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग भी नाराज हैं। और अयोध्या जनपद में आगमन पर आपत्ति जता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में कारीगरों ने शुरू किया कार्य

मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी असदुद्दीन ओवैसी के अयोध्या जनपद आगमन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि चुनावी जनसभा रैली और शुभारंभ सभी राजनीतिक पार्टियां अयोध्या से कर रही हैं। अच्छी बात है। तो वही लोगों से अपील की है। कि अपने लोकल रहने वाले लोगों पर ही विश्वास करें। और कुछ दिनों में असदुद्दीन ओवैसी का दौरा भी अयोध्या से शुरू होने वाला है। और हम मुसलमानों से अपील करते हैं ओवैसी साहब से बचकर रहे खासतौर से अयोध्या और उत्तर प्रदेश के मुसलमानों से है। उत्तर प्रदेश में ओवैसी साहब की जरूरत नहीं है। अयोध्या में धर्म और जाति की राजनीति नहीं पसंद है। हम इंसान के रूप में पैदा हुए हैं। और लोगों को अगाह करते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी से सावधान रहें इनसे दूरी बनाए रखें क्योंकि संसार में मानवता से बड़ी कोई चीज नहीं लेकिन हिंदू और मुसलमान के बीच राजनीति करने वाले से लोग दूर रहे।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force