निहंग ‘‘नेता’’ के साथ तोमर की तस्वीर से पैदा हुआ विवाद, रंधावा ने हत्या मामले को बताया षड्यंत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की एक निहंग ‘‘नेता’’ के साथ कथित तस्वीर का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि सिंघू बॉर्डर पर एक श्रमिक की नृशंस हत्या किसानों के विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने का संभावित षड्यंत्र है। कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर के मद्देनजर आरोपलगाया कि दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट किसानों के विरोध प्रदर्शन स्थल पर पिछले सप्ताह हुई हत्या में केंद्रीय एजेंसियों की संलिप्तता हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: बड़ी रोचक और सभी के लिए प्रेरणादायक है महर्षि वाल्मीकि की जीवन कथा

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह पता लगाने की आवश्यकता है कि कौन उसे लालच देकर सिंघू बॉर्डर लेकर आया और किसने उसकी यात्रा का खर्च वहन किया, क्योंकि उसके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं थे।’’ उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन को यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि किस परिस्थिति में व्यक्ति को उसके घर से सिंघू सीमा पर लाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हाल में उपलब्ध हुए तस्वीर संबंधी सबूतों के मद्देनजर निहंग नेता को यह भी बताने की जरूरत है कि वह केंद्रीय कृषि मंत्री एन एस तोमर से किस हैसियत से मिला और क्या तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ मुहिम चला रहे किसान संगठनों ने उन्हें ऐसा करने को कहा था।’’ जाखड़ ने आरोप लगाया कि सिंघू सीमा पर हुई हत्या में एजेंसियों की भूमिका हो सकती है, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

उन्होंने मामले की गहन जांच कराए जाने की मांग की। पंजाब के तरन तारन जिले के मजदूर लखबीर सिंह का शव शुक्रवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर एक अवरोधक से बंधा हुआ पाया गया था जहां नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोग डेरा डाले हुए हैं। सिंह का एक हाथ कटा हुआ मिला और शरीर पर धारदार हथियारों के कई घाव मिले। इस वारदात के कुछ घंटों बाद निहंग सिख की तरह नीले कपड़े पहना एक व्यक्ति मीडिया के समक्ष पेश हुआ और दावा किया कि उसने सिखों के पवित्र ग्रंथ की ‘‘बेअदबी’’ के लिए व्यक्ति को ‘‘सजा’’ दी।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये