कांग्रेस नेता के मांस खाकर मंदिर जाने पर छिड़ा विवाद, सिद्धारमैया ने कहा- भगवान ने यह थोड़ी कहा है कि क्या खाना चाहिए

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2022

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन पर हिंदुओं की आस्था का अपमान करने का आरोप लग रहा है। पूरे मामले पर सिद्धारमैया ने अपना बचाव करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के मांस खाने के बाद मंदिर जाने के आरोप बीजेपी की तरफ से लगाए गए। बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए, सिद्धारमैया ने कहा, "अगर मैं दोपहर के भोजन में मांस खाता हूं और शाम को मंदिर जाता हूं तो क्या गलत है?"

इसे भी पढ़ें: नेशनल कॉन्फ्रेंस की सर्वदलीय बैठक के खिलाफ भाजपा की रणनीति तैयार ! रविंदर रैना ने कही यह अहम बात

बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बार फिर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने कहा, "एक बार फिर सिद्धारमैया ने हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है। बीजेपी नेता ने कहा कि जो लोग मंदिर के बारे में हिंदुओं की भावनाओं को नहीं समझते उन्हें लोग जवाब देंगे। नलिनकुमार कतील ने पूछा कि ये चुनाव नजदीक आने पर ही मंदिरों में जाने का नाटक क्यों करते हैं। 

प्रमुख खबरें

RBI 7 अक्टूबर को Repo Rate 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा सकता है, 21 बैठकों बाद पहला इजाफा संभव

Harmanpreet Kaur के इस्तीफे के बाद Smriti Mandhana संभाल सकती हैं कप्तानी

Harmanpreet Kaur के कप्तानी छोड़ने पर बोली BCCI, भारतीय क्रिकेट में हमेशा खास रहेगा योगदान

अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल: एक मुट्ठी अनाज से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत