Kerala: 'द केरल स्टोरी' को लेकर जारी है विवाद, सीएम विजयन ने RSS-BJP पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Apr 09, 2024

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सूबा में "केरल स्टोरी" के प्रसारण की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि यह भाजपा और आरएसएस के एजेंडे के अनुरूप है। उन्होंने आरएसएस पर देश में व्यक्तियों को आंतरिक शत्रु के रूप में वर्गीकृत करने का आरोप लगाया, यह अवधारणा हिटलर की विचारधारा से ली गई है। केरल सीएमओ के मुताबिक विजयन ने इस बात पर जोर दिया कि आरएसएस मुसलमानों और ईसाइयों सहित अल्पसंख्यकों को निशाना बनाता है, जिससे विभिन्न संप्रदायों के बीच कलह को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विभाजन के जाल में फंसने के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां राजनीतिक एजेंडे को पूरा करती हैं। 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दूरदर्शन से फिल्म दिखाने का अपना फैसला वापस लेने को कहा है और कहा है कि इससे लोकसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव पैदा हो जाएगा। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दूरदर्शन को अपना फैसला वापस लेने का निर्देश देने को कहा था। सतीसन ने कहा, "केरल स्टोरी एक प्रोपेगेंडा फिल्म है जो बेहद गलत आधारों पर आधारित है और राज्य के लोगों की धूमिल तस्वीर पेश करने का प्रयास करती है।"

इसे भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी' के टेलीकास्ट पर बढ़ा विवाद, केंद्र पर पी विजयन का निशाना, शशि थरूर का भी सवाल

सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि आम चुनाव से ठीक पहले प्रस्तावित प्रसारण का “समय” वास्तविक संदेह को जन्म देता है, क्योंकि फिल्म में सांप्रदायिक विचारधारा वाले उम्मीदवारों के लिए वोट जुटाने की प्रवृत्ति है। चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में, गोविंदन ने चेतावनी दी कि द केरल स्टोरी जैसी "विवादास्पद फिल्म" विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच नफरत पैदा कर सकती है और तनाव पैदा कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?