LJP में नहीं थमता दिख रहा विवाद, पशुपति ने किया नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान

By अभिनय आकाश | Jun 19, 2021

दिवंगत दिग्गज नेता रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में पड़ी फूट लगातार और गहरी होती जा रही है। चाचा-भतीजा के बीच सियासी शह और मात का खेल भी बदस्तूर जारी है। पार्टी अध्यक्ष पशुपति पारस ने पार्टी की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पशुपति पारस द्वारा घोषित की गई नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आठ सदस्यों को शामिल किया गया है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की जो पुरानी कमेटी थी, राष्ट्रीय हो, प्रदेश की हो या जितने भी प्रकोष्ठ हैं, सभी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। नई छोटी सी कमेटी तत्काल कार्य करने के लिए बनाई गई है, 8 लोगों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग से मिलने के बाद बोले चिराग, मैं ही पार्टी प्रेसिडेंट, बंद कमरे में अध्यक्ष का चुनाव नहीं होता

गौरतलब है कि चिराग पासवान ने एक दिन बाद कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें चौधरी महबूब अली कैसर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), वीणा देवी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सुनीता शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), चंदन सिंह (राष्ट्रीय महासचिव), प्रिंस राज (राष्ट्रीय महासचिव), संजय सराफ (राष्ट्रीय महासचिव), रामजी सिंह (राष्ट्रीय महासचिव) और विनोद नागर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana