सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नए संसद भवन का विवाद, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने को लेकर याचिका दायर

By अभिनय आकाश | May 25, 2023

देश के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। लेकिन अब पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति से उद्घाटन के लिए याचिका दायर की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें यह निर्देश देने की मांग की गई है कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक बिगड़ी तबीयत, सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  कहा कि 28 मई को संसद के नए भवन के उद्घाटन के लिए सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है और वे “अपने विवेक के अनुसार फैसला करेंगे”। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब 19 विपक्षी दल इस कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं।  

प्रमुख खबरें

BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी बनी CUET UG 2026 टॉपर, कही यह बड़ी बात

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp