यूपी में धर्मांतरण सिंडिकेट का भंडाफोड़, कलीम सिद्दकी गिरफ्तार, हवाला फंडिंग का आरोप

By अंकित सिंह | Sep 22, 2021

उत्तर प्रदेश एटीएस ने राज्य में भारत के सबसे बड़े धर्मांतरण सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। वह जामिया इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट चलाता है।  पुलिस ने कहा कि कलीम सिद्दकी कई मदरसों को फंड करता है जिसके लिए उसे भारी विदेशी फंडिंग मिली। उत्तर प्रदेश के ADG क़ानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 20 जून को अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने वाले लोग गिरफ्तार गिए गए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज़ किया गया था। उमर गौतम और इसके साथियों को ब्रिटिश आधारित संस्था से लगभग 57 करोड़ रुपये की फंडिंग की गई थी। जिसके खर्च का ब्योरा अभियुक्त नहीं दे पाए। प्रशांत कुमार ने आगे कहा कि इस संबंध में आज के अभियुक्त को छोड़कर कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए थे जिसमें से 6 के खिलाफ विभिन्न तिथियों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, 4 के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि जांच में तथ्य प्रकाश में आए कि मौलाना कलीम सिद्दिकी अवैध धर्मांतरण के कार्य में लिप्त है और विभिन्न प्रकार की शौक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की आड़ में यह देशव्यापी स्तर पर किया जा रहा है, जिसके लिए विदेशों से भारी फंडिंग प्राप्त की जा रही है। जो सुनियोजित तरीके से संगठनात्मक रूप से किया जा रहा है। जिसमें देश के कई नामी लोग और संस्था शामिल हैं। तथ्य प्रमाणित हुआ है कि यह भारत का सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट संचालित करता है, गैर मुस्लिमों को गुमराह करके,डराकर धर्मांतरित करता है। 

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा