Ghaziabad में हो रहा था धर्मांतरण, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से मिला कनेक्शन

By रितिका कमठान | Jul 09, 2023

गाजियाबाद में धर्मांतरण कराने का रैकेट चल रहा था, जिसका गाजियाबाद पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। बीते 10 वर्षों से ऑनलाइन धर्मांतरण का रैकेट संचालित हो रहा था। पुलिस ने इस रैकेट को चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक डेंटिस्ट है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राहिल नोएडा की कंपनी में कार्यरत था, जहां उसकी छह महीने पहले ही युवती से मुलाकात हुई थी। पुलिस ने दावा किया कि युवती को उसने अपना नाम राहिल नहीं बल्कि राहुल बताया था। इसके बाद उसने युवती से करीबी बढ़ाई और शादी करने के लिए धर्मांतरण करने का दबाव बनाने लगा। ये भी सामने आया है कि आरोपी सिर्फ इस युवती के साथ ही नहीं बल्कि दो अन्य लड़कियों के साथ भी बातचीत कर रहा था।

जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी युवतियों के साथ संबंध बनाता था और उनके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपने पास रखता था। उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए युवतियों पर आरोपी धर्मांतरण करने का दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपी की छानबीन भी की है जहां से उन्हें 1700 पेज का डिजिटल डेटा मिला है। इस डेटा में क्या है अब तक ये सामने नहीं आया है। पुलिस इस डेटा की भी जांच करने में जुटी हुई है।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में बर्बर सैन्य-पुलिस हिंसा के अंतरराष्ट्रीय निहितार्थ

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर अल्टीमेटम, Abhijeet Dipke की चेतावनी- अब युवा पीछे नहीं हटेंगे

मोदी युग के बारह वर्ष: विकास, विश्वास और विराट का उदय

Australian Open में PV Sindhu का दमदार आगाज़, Tanvi समेत 5 भारतीय महिलाएं Round of 16 में