कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट झटके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2017

मुंबई। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कूच बिहार ट्रॉफी के एक मैच में मुंबई अंडर-19 के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट हासिल किये। बांये हाथ के गेंदबाज अर्जुन ने यहां एमसीए बांद्रा-कुर्ला काम्प्लैक्स में खेले गये मैच की दूसरी पारी में 26 ओवर में 95 रन देकर पांच विकेट लिए। हालांकि, पहली पारी में अर्जुन को 42 रन खर्च कर एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा था।

मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम ने पहली पारी में 361 रन बनाये थे और जवाब में मुंबई ने 506 रन बनाकर बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में मध्य प्रदेश ने आठ विकेट पर 411 रन के साथ पारी घोषित कर दी जबकि मैच ड्रा घोषित किए जाने के वक्त मुंबई अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 47 रन के स्कोर पर थी।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर