जबलपुर में अब नहीं होगा कूलर का इस्तेमाल, नगर पालिका निगम कमिश्नर में किया आदेश जारी

By सुयश भट्ट | Sep 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक अजीब सा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि अब जबलपुर में कूलर के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। जनता आने वाले 1 महीने तक कूलर का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। नगर पालिका निगम कमिश्नर ने इस फैसले के लिए आदेश जारी किया है।

दरअसल प्रदेश के जबलपुर जिले में डेंगू का कहर जारी है। जानकारी के मुताबिक शहर में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। डेंगू के बढ़ते खतरे के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने कूलर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में डेंगू के अब तक 2800 ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी, स्वास्थ्य महकमें में मचा हुआ है हड़कंप 

राजधानी भोपाल में अब तक लगभग 200 और जबलपुर से 400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी भोपाल के अलावा डेंगू से सबसे ज़्यादा प्रभावित जिलो में मंदसौर, जबलपुर, रतलाम, आगर- मालवा, भोपाल, छिंदवाड़ा और इंदौर हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Sheikh Hasina के भाषण के बाद बड़ा बवाल, Shakib Al Hasan के घर पर हमला, Sajeeb Wazed Joy बोले- Bangladesh बन रहा दूसरा Pakistan

Dream Home का सपना होगा सच: Home Loan और Smart Financial Planning की पूरी विस्तृत जानकारी

Nagpur: POCSO case के आरोपी Nirmay Pakhre ने हवालात में पिज्जा और मुलायम बिस्तर मांगा

Anti Reservation Movement | आरक्षण-विरोधी आवाज़ें हुई तेज़! जंतर-मंतर से सड़कों तक प्रदर्शन, करणी सेना ने खाई वोट न देने की कसम