22 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बनाया महारिकॉर्ड, तोड़ दिया 38 साल पुराना रिकॉर्ड

By Kusum | Aug 24, 2025

ऑस्ट्रेलिया टीम ने तीसरे वनडे मैच में पहले बल्ले से और फिर गेंद से कमाल करके दिखाया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका टीम को दिन में तारे दिखा दिए। इस दौरान 22 साल के कूपर कोनोली ने अफ्रीका की पूरी टीम को पवेलियन भेजने का काम किया। कूपर ने 38 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए नया इतिहास रच दिया। 

हेड ने 103 गेंद पर 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 142 रन बनाए, जबकि मार्श ने 106 रन की कप्तानी पारी खेली। इसके बाद कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी ने टीम को और मजबूती दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 164 रन की नाबाद साझेदारी की। ग्रीन ने केवल 55 गेंद पर 8 छक्कों और 6 चौकों से सजी 118 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं कैरी ने 50 रन का योगदान दिया। 

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। महज 24.5 ओवर में 155 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो रहे सिर्फ 22 साल के युवा स्पिनर कूपर कोनोली, जिन्होंने 6 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके। 

वहीं इस दौरान कूपर कोनोली ने 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा। कूपर वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए। उन्होंने क्रेग मैकडरमोट का कीर्तिमान ध्वस्त किया। क्रेग मैकडरमोट ने साल 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 22 साल और 204 दिन की उम्र में ये कारनामा अपने नाम किया था।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी