Kashmir में खूब प्रचलित हैं Copper Utensils, Kalai Coating से बढ़ जाती है तांबे के बर्तनों की सुंदरता

By नीरज कुमार दुबे | Feb 19, 2024

कश्मीर में तांबे के बर्तनों का खूब उपयोग किया जाता है। कोई अमीर हो या गरीब, इससे फर्क नहीं पड़ता, तांबे के बर्तन यहां हर घर की शोभा हैं। हालांकि नई पीढ़ी की रुचि इसकी ओर कम हो रही है लेकिन फिर भी आपको हर घर में तांबे के बर्तन जरूर मिलेंगे। यह बर्तन दिखने में इतने आकर्षक होते हैं कि हर पर्यटक की भी चाह होती है कि कश्मीरी संस्कृति और परम्परा के इस अमूल्य हिस्से को अपने यहां ले जाये। हम आपको बता दें कि तांबे के बर्तनों में हाथ से कलाई कोटिंग की जाती है जिससे उनकी सुंदरता बढ़ जाती है। वैसे दशकों पुरानी कलाई कोटिंग के शिल्पकार अब कम ही बचे हैं। कलाई कोटिंग के शिल्पकारों को आज भी पुराने तरीके से ही अपने काम को करना पड़ता है जोकि काफी मेहनत भरा है। प्रभासाक्षी संवाददाता ने कश्मीर में 40 वर्षों से कलाई कोटिंग कर रहे गुलाम मुहम्मद से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि विरासत को बचाये रखने और इस शिल्प कौशल से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए हम इस कला से जुड़े हुए हैं।

प्रमुख खबरें

कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर? जो बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए

Online Safety: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख साफ, केंद्र सरकार लेगी फैसला

CBI ने 10 साल बाद दबोचा Proclaimed Offender Jitendra Pathak, संसद में नौकरी के नाम पर की थी Fraud

Mayank Chakraborty ने Asian Chess में जीत से किया आगाज, विग्नेश का ड्रॉ