Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

By एकता | May 03, 2026

देशभर में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत कई इलाकों में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे और झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें: Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

पहाड़ों पर मौसम का कहर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी सख्त बना हुआ है। देहरादून में सुबह तेज बारिश की वजह से अंधेरा छा गया, जबकि उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर पानी का बहाव बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। हिमाचल के 10 जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

एमपी और राजस्थान में भी राहत

मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर समेत 27 जिलों में 6 मई तक बारिश और आंधी का अनुमान है। राजस्थान के जयपुर और आसपास के इलाकों में शनिवार को आए तेज तूफान से काफी नुकसान हुआ, जहां सैकड़ों पेड़ गिर गए। रविवार सुबह भी राज्य के 11 जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: Video । सिद्धार्थनगर में टंकी पर फंसे बच्चों के लिए देवदूत बनी Indian Air Force, हेलीकॉप्टर से किया Rescue

महाराष्ट्र में अब भी भीषण गर्मी

एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत में बारिश हो रही है, वहीं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अब भी सूरज की तपिश बरकरार है। महाराष्ट्र का वर्धा जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी मौसमी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी।

प्रमुख खबरें

पहले Lalbaugcha Raja, फिर टी-सीरीज के दफ्तर में जाकर Shah Rukh Khan ने किए बप्पा के दर्शन

Bharat Mandapam में BIRC के दौरान प्रदर्शित होंगी 200 Rice Varieties

Trump VS Media: अमेरिकी चैनलों ने लाइव कवरेज रोकी, जवाब में व्हाइट हाउस ने ‘ट्रम्प TV’ ही लॉन्च कर दिया

150 करोड़ के भव्य बजट में बन रही महावीर कर्ण का फर्स्ट लुक आउट! दमदार रूप में नजर आए Raghava Lawrence