NCB के सामने पेश होने से पहले दीपिका पादुकोण के घर के बाहर पुलिसकर्मी हुए तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेशी से पहले बृहस्पतिवार को गोवा से यहां आ सकती हैं, जिसके मद्देनजर उनके घर के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बॉलीवुड और मादक पदार्थों के बीच कथित संबंधों की जांच कर रहे एनसीबी ने पादुकोण को सम्मन भेज शुक्रवार को बयान दर्ज कराने के लिये कहा है। अधिकारी ने बताया कि दादर थाने की एक टीम को ऐहतियाती तौर पर प्रभादेवी में ब्योमोंडे टावर्स के बाहर तैनात किया गया है, जहां 34 वर्षीय पादुकोण का अपार्टमेंट है।

प्रमुख खबरें

Janmashtami 2026 Mandir Decor Ideas: पुरानी साड़ियों से सजाएं अपना Temple, मेहमान करेंगे तारीफ

Minority Atrocities के बावजूद Pakistan को EU से मिल रही करोड़ों की Tariff Relief: Italian Media का बड़ा खुलासा

NAM Summit Belgrade में Kiren Rijiju का कूटनीतिक मिशन, Saudi Arabia और Serbia के साथ संबंधों पर विशेष चर्चा

Jharkhand के Godda में Form 7 जमा करने पर विवाद, जांच के आदेश