बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी-टेस्टी कॉर्न-कैप्सिकम मेयोनीज़ सैंडविच

By कंचन सिंह | Sep 09, 2020

ब्रेकफास्ट के लिए सैंडविच एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसमें ढेर सारी सब्ज़ियां डालकर आप इसे आप हेल्दी और टेस्टी बना सकती हैं। बच्चों को सैंडविच बहुत पसंद है, ऐसे में जो सब्ज़ी खाना उन्हें पसंद न हो उसे सैंडविच में डाल दें, जैसे कैप्सिकम यानी शिमला मिर्च बच्चे पसंद नहीं करतें, लेकिन जब आप इसे कॉर्न के साथ मिक्स करके सैंडविच की फिलिंग बनाएंगी तो बच्चे उंगलियां चाटकर खा जाएंगे। जब हमने इसे बनाया तो इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब आया। चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि।

ब्राउन ब्रेड (8 स्लाइस)

1 कप उबले हुए कॉर्न

1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई

1 खीरा बारीक कटा हुआ

आधा प्याज़ बारीक कटा हुआ

आधा गाजर बारीक कटा हुआ

2 चम्मच मेयोनीज

आवश्यकतानुसार चीज़

1 टीस्पून चिली फ्लेक्स

आधा टीस्पून ऑरिगेनो

¼ टीस्पून कालामिर्च पाउडर

थोड़ा सा नमक

आवश्यकतानुसार बटर

हरी चटनी

इसे भी पढ़ें: फ्रिज में रखी बची हुई ब्रेड से तैयार करें ब्रेड मंचूरियन

विधि

सबसे पहले सैंडविच की फिलिंग तैयार करने के लिए एक बाउल में उबले कॉर्न, शिमला मिर्च, खीरा, प्याज़, गाजर को मिक्स करें। इसमें मेयोनीज़, चुटकीभर नमक, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और कालीमिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। अब दो ब्रेड स्लाइस लें और इस पर पहले बटर लगाएं, फिर हरी चटनी स्प्रेड करें और उसके ऊपर तैयार फिलिंग डालें। ऊपर से थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालकर दूसरी ब्रेड स्लाइस डालें और सैंडविच मेकर में पका लें। कुकिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसे आप तवे पर भी बना सकती हैं, ब्रेड को अच्छी तरह चिपकाने के लिए उसके ऊपर कोई भारी बर्तन रख दें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। सैंडविच तैयार है इसे टोमैटो सॉस और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

नोट- कुकरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सैंडविच के साथ हरी धनिया और पुदीने की चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है, इससे आपको सैंडविच में बाज़ार वाला स्वाद आता है।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट