राजनैतिक कार्यालयों पर भी कोरोना का साया, भाजपा के बाद कांग्रेस कार्यालय में आवाजाही बंद

By दिनेश शुक्ल | Apr 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजनीतिक दलों के कार्यालय भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में भी कोरोना का प्रवेश हो गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री राजीव सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: जीतू पटवारी ने गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया सत्य बोलने का आग्रह, प्रधानंत्री से की ऑक्सीजन की माँग

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजीव सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आने वाले सात दिनों तक पीसीसी दफ्तर में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा जो भी नेता और कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी राजीव सिंह के संपर्क में आए हैं, वह सभी क्वारंटाइन हो गए हैं। इस दौरान जो लोग पिछले एक दो दिन में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आए थे, उन्हें भी कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी ने मध्य प्रदेश को लूट प्रदेश बना दिया था: सिंधिया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से बताया गया कि पूरे कार्यालय को जल्द ही सैनिटाइज किया जाएगा। दरअसल दमोह उपचुनाव के चलते कांग्रेस कार्यालय में इन दिनों ज्यादा हलचल थी। बैठकों के चलते प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से लेकर दिग्विजय सिंह तक सभी बड़े नेता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद भाजपा कार्यालय में भी 10 दिनों के लिए आवाजाही बंद कर दी गई थी। 

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़