दिल्ली में कोरोना मामलों में लगातार वृद्धि जारी, 4000 से अधिक नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 4,033 नए मामले आए, जो इस वर्ष की सर्वाधिक दैनिक वृद्धि है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.64 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। बीमारी के कारण 21 और मरीजों की मौत हो गई, जो एक जनवरी के बाद से मौतों का सबसे अधिक आंकड़ा है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,76,414 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 11,081 हो गई। शहर में शनिवार को 3,567 मामले और शुक्रवार को 3,594 मामले आए थे। पिछली बार शहर में कोविड-19 के 4,000 से अधिक मामले चार दिसंबर को आए थे जब 4,067 लोगों के संक्रमित होने का पता चला था। दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 2,790 मामले और बुधवार को 1,819 मामले, मंगलवार को 992 मामले, सोमवार को 1,904 मामले और पिछले रविवार को 1,881 मामले सामने आए थे। महानगर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 12,647 से बढ़कर 13,982 हो गई। बुलेटिन में कहा कि कुल 86,899 जांच के बाद 4,033 नए मामलों का पता चला। घरेलू पृथकवास में रखे गए लोगों की संख्या एक दिन पहले के 6,569 से बढ़कर 7,144 हो गई। निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 2,917 हो गई।

प्रमुख खबरें

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप