महाराष्ट्र-गुजरात में भी कम हुए कोरोना के मामले, दोनों राज्यों में 18,000 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

मुंबई/अहमदाबाद। कोविड-19 के महाराष्ट्र में सोमवार को 15,077 और गुजरात में 1,681 नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में सोमवार को जो संक्रमण के 15,051 नए मामले सामने आए हैं, वह 15 मार्च से अब तक सबसे कम हैं। वहीं रविवार को 18,600 नए मामले सामने आए थे, जो कि सोमवार को आए नए मामलों से करीब तीन हजार ज्यादा थे।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में 33,000 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,95,370 हो गई।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का दावा, दिल्ली में कोविड-19 से राष्ट्रीय औसत से पांच गुना अधिक मौत हुईं

गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 1,681 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में मौत का यह आंकड़ा सात अप्रैल के बाद से अब तक का सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,09,169 हो गई, जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,66,991 हो गई। वहीं अब तक 9,833 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुजरात में स्वस्थ होने की दर 94.79 फीसदी है। यहां फिलहाल 32,345 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में एक दिन में 2,00,317 लोगों को टीके की खुराक दी गई, जिसमें से 1,12,381 लोग 18 से 44 साल के बीच के हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक 1,70,94,620 खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Yashasvi Jaiswal ने दिया आलोचकों को जवाब, Asitha Fernando से हुई थी तीखी बहस

मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, रायबरेली में उठाए सवाल

NZ Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी का प्रस्ताव, Tech Companies पर लगेगा भारी Penalty