आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले 20 हजार के पार, सात और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

अमरावती। आंध्र प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 1,322 नए मामले सामने आए जिसके बाद सोमवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20,000 पार कर गई। राज्य में पहली बार संक्रमण के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 20,019 हो गए। इसके अलावा संक्रमण के कारण सात और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 239 हो गई। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 8,920 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 10,860 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को श्रीकाकुलम जिले में दो मरीजों की मौत हो गई जबकि विशाखापट्टनम, कृष्णा, गुंटूर, अनंतपुरामु और चित्तूर में एक-एक मरीज की जान चली गई। राज्य में अब तक पाए गए कुल 20,019 मामलों में से 17,365 मरीज स्थानीय लोग हैं जबकि 2,235 मरीज अन्य राज्यों से लौटे थे और 419 विदेशों से लौटने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan Govt Crisis: शहबाज जाएंगे, नवाज आएंगे, पाकिस्तान में फिर होगा चुनाव?

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन