तेजी से बढ़े पाकिस्तान में कोरोना के मामले, संक्रमितों की संख्या 1 लाख पार , सख्त पाबंदियों से इमरान खान का इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि इस ‘‘कुलीन’’ विचार से अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो जाएगा और गरीबी बढ़ेगी। इस बीच रविवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए तथा मृतकों की संख्या 2,000 को पार कर गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,960 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल 98,943 मामले हो गए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी महिला ने पाकिस्तान के तीन नेताओं पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि लोगों के बीच कोरोना वायरस महामारी की गंभीरता को लेकर जागरूकता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने सख्त पाबंदियां फिर से लागू करने की संभावना से साफ इनकार किया तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं के सख्त पालन के साथ ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ की वकालत की। खान ने कई ट्वीट किए। इनमें उन्होंने कहा,‘‘कुलीन वर्ग के कुछ लोग लॉकडाउन चाहते हैं, वे लोग जिनके पास बड़े-बड़े घर हैं और जिनकी आय लॉकडाउन लगाने से प्रभावित नहीं होती।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट