चीन में दो साल में सबसे अधिक कोरोना के मामले, 4 प्रांतों के 5 करोड़ लोगों को घरों में किया बंद

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2022

दुनिया भर के अधिकांश देश कोविड -19 मामलों में गिरावट के साथ 'सामान्य जीवन' की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन चीन वर्तमान में दो वर्षों में वायरस का सबसे खराब प्रकोप को झेल रहा है। रविवार को देश ने एक ही दिन में 3,100 नए कोविड केस सामने आए वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,280 नए मामले सामने आए हैं।जो दो वर्षों में सबसे अधिक है। कुछ स्थानीय अधिकारियों ने मामलों में वृद्धि के लिए ओमिक्रॉन वेरिएंट को जिम्मेदार ठहराया है। मामलों में वृद्धि के साथ, चीन के विभिन्न हिस्सों में लाखों लोग अब लॉकडाउन में रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में भारतीय मिसाइल गिरने के मामले में अमेरिका ने दिया भारत का साथ, पाक के सभी आरोपों को बताया गलत

पांच करोड़ लोग घरों में कैद

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए चीनी सरकार ने हाई-टेक शेनझेन शहर को लॉकडाउन के तहत रखा। शहर की आबादी 17 मिलियन से अधिक है। शेन्ज़ेन सभी समुदायों, गांवों को सील कर देगा और सोमवार से रविवार तक बस और मेट्रो सेवाओं को निलंबित कर दिया गया। जिलिन शहर को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था, जबकि यानजिम को 700,000 लोगों के शहरी क्षेत्र में रविवार को लॉकडाउन में रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस के युद्ध का 19वां दिन, चौथे दौर की बातचीत आज, अमेरिकी NSA चीनी नेता से करेंगे मुलाकात

टेस्टिंग पर जोर

चीन वैसे तो अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को लेकर खुद ही अपनी पीठ थपथपाता रहता है। लेकिन कोरोना की नई लहर आने पर लॉकडाउन का ही सहारा लिया जाता है। हर व्यक्ति की कोरोना जंचा की जाती है। नए वेरिएंट के प्रकोप को देखते हुए चीन ने पहली बार कोवि -19 का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट के उपयोग की अनुमति देने का निर्णय लिया है। यह मामलों की जल्द खोज को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इस बीच, शेनझेन शहर इस सप्ताह शहर भर में तीन दौर के कोविड -19 परीक्षण करेगा। 

प्रमुख खबरें

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS Shikhar Agrawal और गोयल फैशन्स पर ACB की प्राथमिकी

Budget से पहले पूंजी बाजार प्रतिनिधियों की मांग, Capital Gains Tax और STT घटाए सरकार