चीन के वुहान में एक बार फिर लौट आया कोरोना, 4 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद 10 लाख की आबादी वाले शहर में लगी सख्त पाबंदियां

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2022

चीन के वुहान प्रांत में कोरोना के चार नए मामले सामने आने के बाद लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई। एहतियाती कदम के तौर पर सार्वजनिकयातायात और उद्योगों पर भी ताला लगा दिया गया है। इस जिले की आबादी 10 लाख बताई जा रही है, जो अब गंभीर लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं। तीन दिनों के लिए मेट्रो और बस सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। बड़े कार्यक्रम, रेस्टोरेंट में खाना खाने और मनोरंजन स्थलों को भी बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 9,70,000 लोगों की आबादी वाला शहर अब बार, रेस्तरां, मूवी हॉल, पूजा स्थलों, स्कूलों और कॉलेजों में जाने में असमर्थ होगा। इसके अलावा, अधिकारियों ने बसों और मेट्रो सहित सभी सार्वजनिक परिवहन को भी निलंबित कर दिया। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी