महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 1800 से ज्यादा केस, एक महिला में मिला BA.5 वैरिएंट

By अंकित सिंह | Jun 07, 2022

महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसका मतलब साफ है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस का संक्रमण अपने पैर पसार रहा है। इन सबके बीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1800 से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1881 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि एक मरीज BA.5 वैरिएंट का भी मिला है। वर्तमान में महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8432 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 878 लोग डिस्चार्ज हुए और किसी की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Boris Johnson Wins Confidence Vote | ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने विश्वास मत जीता, 359 में से 211 सांसदों ने उन पर भरोसा जताया

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,976 हुई

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,714 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,85,049 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,976 पर पहुंच गई, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,708 हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,194 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

RG Kar Case Update: साक्ष्य मिटाने के आरोप में TMC MLA Nirmal Ghosh गिरफ्तार, जल्दबाजी में Cremation पर बड़ा एक्शन

सुखबीर सिंह बादल से मुख्यमंत्री फडणवीस ने की मुलाकात, जांच के दिए आदेश

रक्षाबंधन पर ट्राई करें Creamy Jave Makhana Kheer, कम समय में तैयार होगी यह Delicious Festive Dish

क्या आप नहीं चाहते कि लोग स्वस्थ रहें? फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार