मेरठ में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार,मिले 92 मरीज, चार माह बाद एक बुजुर्ग की मौत

By राजीव शर्मा | Jan 05, 2022

मेरठ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे बीते साल की याद दिलाने लगी है। बुधवार को जिले में 92 नए मरीज मिले। जबकि बेगमबाग निवासी 71 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की सुभारती में मौत हो गई। बुधवार को जिले में कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत होने से हड़कंप मच गया। 71 वर्षीय बुजुर्ग में 2 दिन पहले कोरोना संक्रमण मिला था। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। जिले में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 341 हो चुकी है। 92 नए केस में 38 महिलाएं और 54 पुरुष हैं जो कोरोना संक्रमित हैं।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान