पटियाला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और छात्रों समेत 80 की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला में सरकारी राजेंद्र अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, छात्रों और सहायक कर्मचारियों समेत कुल 80 लोगों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पटियाला में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के अत्यधिक मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब में सोमवार को 419 मामले सामने आए थे जिसमें से पटियाला के 143 मामले थे। इसके साथ ही शहर में संक्रमण की दर 23.95 प्रतिशत दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने भाजपा नेताओं से भेंट की, भगवा पार्टी में शामिल होने की अटकलें

जिले के महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ सुमीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि राजेंद्र अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के 22 रेजिडेंट डॉक्टरों, 34 चिकित्सा छात्रों, नौ शिक्षकों तथा 15 सहायक और पैरामेडिकल कर्मचारियों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने कहा कि कोविड जांच कराने के बाद छात्रावास से लगभग एक हजार चिकित्सा छात्रों को निकालने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जिनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि होगी उन्हें पृथक कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा