उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने भाजपा नेताओं से भेंट की, भगवा पार्टी में शामिल होने की अटकलें

Former Uttarakhand Congress chief meets BJP leaders

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सोमवार रात यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं से भेंट की, जिसके बाद मीडिया में अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सोमवार रात यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं से भेंट की, जिसके बाद मीडिया में अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यह मुलाकात प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव अजय कुमार के आवास पर हुयी, जिसमें भगवा पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: अब जीमेल बॉक्स नहीं होगा फुल, इस तरीके से कर सकते हैं मैसेज को ऑटोमेटिक डिलीट

हालांकि, उपाध्याय ने उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि वह अपने वनाधिकार आंदोलन के सिलसिले में विभिन्न लोगों से मुलाकात कर रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि उत्तराखंड का आगामी विधानसभा चुनाव पर्वतीय राज्य के मुद्दों को लेकर लड़ा जाए। उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उपाध्याय, वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता हैं। यह आंदोलन राज्य के वन संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहा है। चुनावी मौसम में भाजपा नेताओं के साथ उनकी मुलाकात को लेकर उनके दल बदलने की संभावना से जुड़ी अटकलों को बल मिला।

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद कैदी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रीय, जेल प्रबंधन पर खड़े हुए सवाल

हाल में कई नेताओं ने दल-बदल किए हैं। उत्तरकाशी में पुरोला (सुरक्षित) सीट से भाजपा के पूर्व विधायक मालचंद और उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए, वहीं भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अनंत राम चौहान, जो आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष थे, कांग्रेस में शामिल हो गए। अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना के संस्थापक अध्यक्ष गौरव सिंह राणा सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ यहां भाजपा में शामिल हो गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़