कोरोना संकट: कांग्रेस ने पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को देश में मॉस्क एवं वेंटिलेटर की ‘भयंकर कमी’ के लिए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इन दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करना चाहिए। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि इस वायरस के खतरे को पहले ही गंभीरता से लेना चाहिए था। उन्होंने मास्क एवं ग्लव्स की कमी के दावे वाले एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, मुझे दुख हो रहा है क्योंकि इस स्थिति से बचा जा सकता था। गांधी ने कहा, हमारे पास तैयारी का समय था। हमें इस खतरे को ज्यादा गंभीरता से लेना चाहिए था और बेहतर तैयारी होनी चाहिए थी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने वीडियो के माध्यम से जारी एक बयान में कहा, ‘‘आदरणीय प्रधान मंत्री जी, 22 मार्च को देश के डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पूरे देश ने ताली व थाली तो बजाई पर वो पूछ रहे हैं कि देश के रखवालों की रखवाली कब होगी? इस देश के डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा से किए गए आपराधिक खिलवाड़ की सज़ा कब और किसे देंगे, कृपया देश को इस का जबाब दें।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ एक फ़रवरी से 2 मार्च, 2020 यानी 31 दिन तक स्वास्थ्य मंत्रालय व कपड़ा मंत्रालय ने स्वास्थ्य सुरक्षा उपकरण (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विप्मेंट) बनाने के मापदण्ड ही निर्धारित नहीं किए और एक दूसरे के पाले में गेंद फेंकते रहे। नतीजा यह हुआ कि पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विप्मेंट का बनना ही शुरू नहीं हो पाया। 

इसे भी पढ़ें: विधायकों को तोड़ने की संस्कृति से लोकतंत्र को गंभीर खतरा: भाकपा

प्रमुख खबरें

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन