शिवपुरी में 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, विवाह समारोह के लिए लोग चिंतित

By दिनेश शुक्ल | Apr 19, 2021

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को वर्चुअल क्राइसिस मैजेनमेंट ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और सांसद के.पी. यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी व कमेटी के अन्य सदस्यगण शामिल हुए। इस कमेटी में निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाए। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सख्ती पर सदस्यों ने जोर दिया क्योंकि कोरोना की चैन तोड़ने के लिए लोगों को एक दूसरे के सम्पर्क में आने से रोकना होगा। 

इसे भी पढ़ें: होम क्वारंटाइन का आदेश लेकर पहुंचे शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता

वही लोगों को राशन व सब्जी, दूध व दैनिक उपयोग की सामग्री के लिए परेशान न होना पड़े। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के इस सुझाव पर मौजूद सदस्यों ने अपना-अपना मत दिया। जिसमें तय हुआ कि थोक किराना की दुकान रात में 3 घंटे के लिए खोली जाए। जिसका समय निर्धारित कर दुकानदारों को सूचना देकर उनके माध्यम से होम डिलेवरी कराई जाए। जिसके लिए सभी किराना व्यवसायी के नम्बर जारी किए जाएंगे। वहीं ठेले बाजारों में नहीं लगाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि ठेलों के माध्यम से घर-घर सब्जी व फल पहुंचाए जाएंगे। शनिवार व रविवार को पेट्रोल पम्प पूर्णत: बंद रहेंगे। शेष दिनों में भी आमजन को पेट्रोल नहीं मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue