मध्य प्रदेश के कई जिलों में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, भोपाल में भी 03 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

By दिनेश शुक्ल | Apr 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। रविवार को राजधानी भोपाल, देवास, धार, खरगोन, मंदसौर, बैतूल, अशोकनगर और छिंदवाड़ा में 3 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इस संबंध में संबंधित जिलों के कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके अलावा जबलपुर, सागर, सतना और रतलाम में एक मई तक लॉकडाउन रहेगा।

 

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए बनेगी टास्क फोर्स: डॉ. मिश्रा

इन जिलों में एक मई तक कोरोना कर्फ्यू

जबलपुर जिले में भी 1 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, कोरोना कर्फ्यू में पहले की तरह छूट जारी रहेगी। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है पूर्व में जारी आदेश के तहत 26 अप्रैल 2021 की सुबह 6 बजे तक जारी प्रतिबंधात्मक आदेश यथावत रहेगा। इसके बाद 26 अप्रैल से 1 मई तक कोरोना कर्फ्यू के तहत प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश नगर निगम और छावनी सीमा क्षेत्र में प्रभावी रहेगा। सागर जिले में 1 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। सतना जिले में भी 1 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, यहां 1 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा, सतना कलेक्टर ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में अब इंदौर, और ग्वालियर में भी लॉकडाउन की अवधि बढना तय माना जा रहा है। वही गुना कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम द्वारा जारी आदेश में 2 मई रात 12 बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि पहले कोरोना कर्फ्यू 21 अप्रैल 2021 तक लगाया गया था। इसके बाद इसकी सीमा बढ़ाकर 26 अप्रैल 2021 की गई। जो कल सुबह 6 बजे खत्म हो रही है।

प्रमुख खबरें

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day

Asian Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं शूटर Anish Bhanwala

शुरुआती कारोबार में 244 अंक चढ़ा Sensex, Nifty 23,200 के पार पहुंचा

IMF ने भारत को बताया Global Growth का मजबूत आधार, नीतियों और स्थिरता की सराहना की