ओडिशा में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हुई, अब तक 7,545 व्यक्ति संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 27 पहुंच गई। वहीं, 229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,545 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गंजम और अंगुल जिले में कोविड-19 अस्पतालों में 49 और 57 वर्षीय दो मरीजों की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कोविड-19 के दो मरीजों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।’’ 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा