भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज में कोरोना की एंट्री, यह स्टार खिलाड़ी हुआ संक्रमित

By अंकित सिंह | Jun 09, 2022

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है। इन सब के बीच इस श्रृंखला में अब कोरोना वायरस की भी एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ऐडन मार्कराम कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। यही कारण है कि भारत के खिलाफ होने वाले पांच टी-20 मुकाबलों के शुरुआती मुकाबले से उन्हें बाहर होना पड़ा है। आपको बता दें कि ऐडन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ियों में से एक है जो कुल हाल में ही संपन्न आईपीएल 2020 में भी शामिल थे। इस आईपीएल में ऐडन मार्कराम का प्रदर्शन शानदार था। हालांकि अभी फिलहाल कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह आइसोलेशन में है।

इसे भी पढ़ें: सलामत रहे दोस्ताना हमारा... हरभजन सिंह से गौतम गंभीर ने लिए मज़े, ‘AAP’ से तो पुरानी दोस्ती है...

पहले टी-20 के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI-: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वायने पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा और एनरिक नोर्किया।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक