कोरोना महामारी के कारण वेस्टइंडीज क्रिकेट ‘आईसीयू’में , कहा इसके प्रमुख ने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

किंगस्टन।  क्रिकेट वेस्टइंडीज के प्रमुख रिकी स्केरिट ने कहा है कि पहले ही से रूग्ण उनका क्रिकेट संघ कोरोना वायरस महामारी के कारण‘आईसीयू’ में चला गया है और इस आर्थिक संकट से उबरने के लिये उन्हें काफी कटौतियां करनी होंगी। कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट समेत सारे खेल बंद हैं। स्केरिट ने ‘गार्डियन मीडिया स्पोटर्स’ को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ इस संकट ने पहले ही से आर्थिक संकट में चल रहे हमारे क्रिकेट बोर्ड को आईसीयू में डाल दिया है।

यह ऐसा ही है कि आप डॉक्टर के पास इलाज के लिये गए और वह दवा देने की वाला था कि आपको दिल का दौरा पड़ गया।’’ स्केरिट ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में लेखा और वित्तीय प्रबंधन सलाहकार फर्म पीकेएफ की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति दौरे और श्रृंखलायें रद्द होने के आर्थिक प्रभावों का आकलन करके अपनी रिपोर्ट देगी जो 27 मई को बोर्ड की अगली बैठक में पेश की जायेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हमें खर्च कम करने के लिये उपाय करने होंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Encounter | दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड फायरिंग में 2 अपराधी घायल

Brazil Presidential Election: लूला और Flavio Bolsonaro में मुकाबला, 25 अक्टूबर को दूसरा दौर

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma