कोरोना महामारी का निर्यात पर दिखा असर, जापान में पिछले 10 सालों की सबसे बड़ी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

टोक्यो। कोरोना वायरस महामारी के कारण मंदी का सामना कर रहे जापान का निर्यात अप्रैल में करीब 22 प्रतिशत घट गया, जो पिछले एक दशक से अधिक समय में सबसे बड़ी गिरावट है। जापान के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस दौरान आयात में सात प्रतिशत की कमी हुई। निर्यात में गिरावट 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सबसे अधिक है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने के कदम का भारत ने WHO में किया समर्थन

जापान की अर्थव्यवस्था निर्यात पर निर्भर है। दूसरे देशों की तरह जापान में भी लोगों को घर से काम करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। जापान का निर्यात अप्रैल में 5200 अरब ये (48 अरब डॉलर) रहा, जो 2019 की समान अवधि में 6700 अरब येन था। इस दौरान आयात 6600 अरब येन से घटकर 6100 अरब येन रह गया। जापान द्वारा अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात में सबसे अधिक गिरावट हुई। इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, रूस, ईरान और इटली के लिए निर्यात में भी कमी आई।

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज