लॉकडाउन में छूट के बाद दिल्ली में तेजी बढ़ा कोरोना का ग्राफ, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 92 हो गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 208 पहुंच गई है, जबकि इस संक्रमण के 660 और मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 12,319 पहुंच गई। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 21 मई को रिकॉर्ड किए गए थे, तब 571 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। दिल्ली में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में कोविड-19 के 600 से अधिक मामले सामने आए हैं।

बृहस्पतिवार लगातार तीसरा दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 500 या अधिक नए मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है और कुल मामले बढ़कर 12,319 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक 5,897 मरीज ठीक हो गए हैं, या वे कहीं और चले गए हैं जबकि 6,214 मरीजों का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार तक संक्रमितों की संख्या 11,659 थी और 194 लोगों की मौत हुई थी। कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या कम बताने पर आलोचना का सामना कर रही दिल्ली सरकार ने कोरोना वारयस से होने वाली मौतों की रिपोर्ट करने के लिए अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन लागू करने पर सरकार का बड़ा बयान, इसके कारण कोरोना वायरस से मृत्यु कुछ इलाकों तक रही सीमित

पूरे देश के हिसाब से दिल्ली में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात के बाद इस महामारी के सर्वाधिक मामले सामने आये हैं। दिल्ली में अब तक 1,60,255 नमूनों की जांच की जा चुकी है। स्वस्थ्य विभाग ने बताया कि 2881 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज घर पर ही पृथक-वास में हैं। बुलेटिन के मुताबिक, 12,319 मामलों में से 1835 मरीज, एलएनजेपी, आरएमएल , सफदरजंग, राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल और एम्स झज्जर में भर्ती हैं। उनमें से 169 आईसीयू में और 27 वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की 92 हो गई।

प्रमुख खबरें

Rohingya कैंप से आया, भारत में बनवाया Passport, UP की Ballia कोर्ट ने सुनाई 3 साल कैद की सजा

Tamil Nadu में मंदिर-स्कूलों के पास अब नहीं बिकेगी शराब, CM Vijay का 717 TASMAC दुकानों पर बड़ा फैसला

IT Industry में बड़े बदलाव का संकेत, Ashwini Vaishnaw बोले- AI Jobs में 20% की ग्रोथ

अब घुसपैठ से मुक्त होगा पश्चिम बंगाल