पूरे देश की तुलना में मध्यप्रदेश का कोरोना ग्रोथ रेट काफी कम, पाँच जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त

By दिनेश शुक्ल | Jun 09, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट पूरे देश की दर से काफी कम है। मध्यप्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट 2.74 प्रतिशत है, वहीं भारत की 5.4 प्रतिशत है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश की कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4.54 प्रतिशत है, वहीं भारत की 5.43 प्रतिशत है। वहीं 68.3 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ मध्य प्रदेश भारत में दूसरे नंबर पर आ गया है, पहले स्थान पर राजस्थान है। पूरे देश की कोरोना रिकवरी रेट 48.4 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश में कोरोना टैस्ट प्रतिदिन की संख्या 6729 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद यह बहुत आवश्यक हो गया है कि हर व्यक्ति घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहने। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए मास्क अत्यंत कारगर है। एसीएस हैल्थ मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि मास्क के इस्तेमाल से ही जापान देश ने कोरोना पर नियंत्रण पाया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में होमगार्ड के जवानों को मिलेगा नियमित मानदेय, गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने की घोषणा

एसीएस हैल्थ मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश के लिए 250 हाई फ्लो ऑक्सीजन मशीन का आर्डर दिया गया है, जिनमें से 50 मशीनें प्राप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इन मशीनों के माध्यम से मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्रतिदिन दिया जा सकता है, जो कि कोरोना के इलाज में काफी प्रभावी होता है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रदेश के 5 जिले अलीराजपुर, हरदा, होशंगाबाद, सिवनी तथा झाबुआ कोरोना के संक्रमण से मुक्त हैं।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति