कोरोना वायरस: होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे जेपी नड्डा और अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अनुसरण करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए वे इस बार होली मिलन कार्यक्रम में आयोजित नहीं करेंगे। इस विषय पर प्रधानमंत्री की घोषणा के कुछ ही समय बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया कि दुनिया के देशों में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया नोवेल कोरोना वायरस..कोविड-19 से संघर्ष कर रही है। दुनिया के देश और चिकित्सा समुदाय इसे फैलने से रोकने के लिये मिलकर प्रयास कर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं इस बार न तो होली मनाऊंगा और न ही होली मिलन कार्यक्रम।’’

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना वायरस के 28 मामले, अब सभी देशों के यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग

उन्होंने कहा कि इसके कुछ उपाय बहुत ही सरल हैं, जैसे नियमित रूप से अपने हाथों को धोना, अपने मुँह, नाक व आँख को ना छूना और इसके लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज करवाना। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के संबंध में विशेषज्ञों की सलाह को ध्यान में रखते हुए वह इस बार किसी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल