आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में कोरोना की मार, 30 लाख लोगों को गंवानी पड़ सकती है नौकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी की वजह से 30 लाख नौकरियां जाने की आशंका है। देश के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को हुए अनुमानित नुकसान के बारे में सीनेटर मुश्ताक अहमद के सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में 10 लाख नौकरियां और सेवा क्षेत्र में 20 लाख नौकरियां जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: पाक सरकार ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट के बारे में ATC से मांगा स्पष्टीकरण

मंत्रालय ने पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के अध्ययन का हवाला दिया और कहा कि कृषि, सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों की अनुमानित एक करोड़ 80 लाख नौकरियों में कई नौकरियां इस महामारी के कारण चली जाएंगी। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कुल 89,249 मामले सामने आए हैं और अब तक कुल 1838 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा