मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोरोना संक्रमित मरीज आत्महत्या करने अस्पताल की छत से कूदा

By दिनेश शुक्ल | Aug 10, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की है। ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की दूसरी मंजिल यह कोरोना पॉजिटिव मरीज नीचे कूद गया, जिससे उसके हाथ में चोट आई है। मौत को गले लगाने के लिए अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदे इस मरीज को तुरंत उठाकर ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित यह मरीज बाथरूम की खिड़की से कूदा था और उसने इसके पहले अपने हाथ की नस भी काट ली थी। शनिवार के दिन इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मरीज के आत्महत्या करने की यह घटना सोमवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर