कोरोना संक्रमित युवक ने Tik-Tok पर उड़ाया मास्क पहनने वालों का उपहास, वीडियो वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

सागर (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश के सागर शहर के कोरोना वायरस से संक्रमित 25 वर्षीय एक युवक ने कथित रूप से टिक टॉक बना कर संक्रमण से बचने के लिए लोगों द्वारा पहने जाने वाले मास्क का उपहास उड़ाते हुए कहा, ‘कपड़े के टुकड़े’ पर क्या भरोसा रखना है। रखना है तो ऊपर वाले खुदा पर रखो। यह टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसके मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। सागर के सरकारी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जी एस पटेल ने रविवार को को बताया, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के भर्ती रहने के दौरान मोबाइल फोन पर वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की शिकायत मिलने पर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

अभी उसकी हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और सागर जिले में वह कोविड-19 का पहला मरीज है। इस टिक टॉक वीडियो में दिख रहा है कि मुस्लिम टोपी पहने हुए इस युवक को जब पूछा जाता है कि अरे भाई आप वायरस की वजह से तुम मास्क क्यों नहीं पहनते तो वह दुपहिया वाहन पर बैठे हुए कहता है, कपड़े के टुकड़े’’ पर क्या भरोसा रखना है। रखना है तो ऊपर वाले खुदा पर रखो। इस दौरान वह अपने हाथों में लिए एक तौलिये को भी फेंक देता है। इसी बीच, सागर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एम एस सागर ने कहा, इस कोरोना संक्रमित मरीज ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। वह सर्दी, खांसी एवं बुखार की शिकायत लेकर खुद ही टीबी अस्पताल स्थित कोरोना जांच केन्द्र पहुंचा था।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत