ब्राजील में कोपा अमेरिका से जुड़े कोरोना के मामले बढकर 82 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

साओ पाउलो। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोपा अमेरिका फुटबॉल से जुड़े कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 82 हो गए हैं जबकि कुल 6926 टेस्ट कराये गए। संक्रमित खिलाड़ियों या स्टाफ की संख्या 37 है। वहीं कर्मचारियों में 45 मामले सामने आये हैं। सभी चारों मेजबान शहरों रियो दि जिनेरियो, ब्रासीलिया, कुइबाआ और जोइआनिया में मामले मिले हैं। पहले टूर्नामेंट की मेजबानी कोलंबिया और अर्जेंटीना को करनी थी लेकिन ऐन मौके पर इसका आयोजन ब्राजील में कराया गया। देश में कोरोना से करीब पांच लाख मौतें हो चुकी है और इस मामले में यह दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला